धनबाद से डेहरी ऑन सोन के बीच चलने वाली इंटरसिटी को सासाराम तक विस्तार मिल गया है। 15 सितंबर से यह ट्रेन सासाराम तक चल रही है। इसके साथ ही ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव भी हुआ है। अब यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन लगभग 1 घंटे पहले पहुंचेगी। वापसी में सासाराम से धनबाद आनेवाली ट्रेन डेहरी ऑन सोन से धनबाद तक अपने पुराने समय पर ही चलेगी। पूर्व मध्य रेल के अनुसार, धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाइम टेबल धनबाद से सोननगर तक नहीं बदलेगा। ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलेगी। गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया जैसे स्टेशन पर भी पुराने समय पर ही पहुंचेगी। वापसी में भी पुराने समय पर ही आगमन और प्रस्थान होगा।
News On AIR | सितम्बर 16, 2023 3:44 अपराह्न | Jharkhand | रांची
धनबाद से डेहरी ऑन सोन के बीच चलने वाली इंटरसिटी को सासाराम तक विस्तार मिला