मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 14, 2024 8:15 अपराह्न

printer

धनबाद: पुराने सरकारी बस स्टैंड परिसर में सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने स्ट्रीट फूड जोन की आधारशिला रखी

धनबाद जिले के पुराने सरकारी बस स्टैंड परिसर में आज सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने स्ट्रीट फूड जोन की आधारशिला रखी। इस दौरान सांसद ने कहा कि यहां दस हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में लगभग एक करोड़ की लागत से स्ट्रीट फूड जोन की स्थापना की जाएगी। फूड जोन में स्थानीय फुटपाथ दुकानदारों को भी दुकानें आवंटित की जाएंगी। मौके पर विधायक राज सिन्हा, धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू मौजूद थे।