धनबाद जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को पेपर लेस बनाया जायेगा। मरीज का निबंधन होने के बाद बार-बार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। सूचना सुरक्षा पदाधिकारी हरेंद्र कुमार दास ने बताया कि पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और दवा वितरण केंद्र में मरीजों को पर्ची नहीं ले जाना होगा।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सरकारी अस्पताल में व्यवस्था जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।