धनबाद जिले के सिजुआ बीसीसी एल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता 11 नंबर में आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गए। इस घटना में पांचों परिवार के लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भू – धंसान इलाके से तेजी से गैस रिसाव हो रहा है, जिससे बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगो के बीच बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ रोष है। घटना की जानकारी मिलते ही जोगता थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2023 4:18 अपराह्न | Jharkhand | JHARKHAND NEWS TODAY | RANCHI NEW | रांची
धनबाद जिले के सिजुआ बीसीसी एल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता में आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गए
