धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को धनबाद के रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बीते करीब 3 महीने से यह पद खाली था, जिसकी वजह से विभागीय कामकाज के निष्पादन में आ रही परेशानियों को देखते हुए इस संबंध में मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि एसआरपी धनबाद का पद पिछले करीब 3 साल से प्रभार में है। सितंबर 2020 में तत्कालीन रेल एसपी दीपक कुमार सिन्हा को जामताड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने के बाद जैप 3 के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक को रेल एसपी का प्रभार सौंपा गया था। इसी वर्ष जुलाई महीने में उन्हें बोकारो का एसपी बनाए जाने के बाद एक बार फिर यह पद खाली पड़ा था।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2023 1:47 अपराह्न | Jharkhand | रांची
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को धनबाद के रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला
