मई 5, 2024 6:41 अपराह्न

printer

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में फूड फेस्टिवल आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से आज शाम धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शाम छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में रॉक बैंड और झूमर नृत्य भी शामिल है। इस दौरान मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।