सितम्बर 21, 2023 3:33 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 9 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए। 3 मरीज पहले से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में लगातार सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। झरिया प्रखंड में 12 हजार 294 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें 318 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। टीम ने तत्काल सभी को नष्ट कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला