अक्टूबर 20, 2024 9:45 अपराह्न

printer

धनबाद उत्पाद विभाग ने टुंडी थाना-क्षेत्र में पकड़ी एक अवैध शराब फैक्ट्री

धनबाद उत्पाद विभाग ने आज सुबह टुंडी थाना से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यहां से करीब 22 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 250 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई है।

 

मौके से 840 लीटर कच्चा स्प्रिट, रैपर, कॉर्क और पैकेजिंग, रीफिलिंग के सामान भी बरामद किए गए हैं।