मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 7:36 अपराह्न

printer

धनबादः कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी के नौ नेताओं को भीतरघात के आरोप में निष्कासित किया

धनबाद में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी के नौ नेताओं को भीतरघात के आरोप में निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में कल पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की। इन सभी को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित करने की सूचना जारी की गई।