जापान के करीब 1000 सशस्त्र लड़ाकू सैनिक द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 81 वर्षों में पहली बार अगले महीने फिलीपींस की धरती पर कदम रखेंगे। फिलीपींस और अमरीका के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास बालीकतन के अंतर्गत उनकी वापसी, हिंद-प्रशांत सुरक्षा संरचना के विकास में एक बड़े बदलाव का संकेत है।
फिलीपींस के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रोमियो ब्रॉनर जूनियर ने फिलीपीन्स और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में जापानी सैनिकों की वापसी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। ब्रॉनर ने कहा कि जापान के लड़ाकू सैनिक अंतिम बार 1945 में फिलीपींस में आए थे।