राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली की महिलाओं को समर्पित चार योजनाएँ शुरू कीं। इनमें लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मेरी पूंजी मेरा अधिकार और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना शामिल हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं समाज का अभिन्न स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि उनका सम्मान और सशक्तिकरण एक सभ्य राष्ट्र की सच्ची पहचान है। राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि केंद्र सरकार पीएम उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी परिवर्तनकारी पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है।
इन योजनाओं के प्रभाव पर विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ये पहल राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं में आत्मविश्वास जगाएंगी और उन्हें आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी।
दिल्ली के सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।