फ़रवरी 16, 2026 5:37 अपराह्न

printer

द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में विभिन्न सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

भारतीय लेखापरीक्षा सेवा, रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा और भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने भारतीय लेखापरीक्षा सेवा के अधिकारियों को जनविश्वास का संरक्षक और वित्तीय विवेक का रक्षक बताया। उन्‍होंने कहा कि कार्यपालिका और लेखापरीक्षा संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल होने से सुशासन प्रणाली में जवाबदेही के ढांचे का प्रभाव और मूल्यवर्धन बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा आवश्यक हैं।

     राष्ट्रपति ने कहा कि निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजित करने और ऐसा वातावरण बनाने में भारतीय व्यापार सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शक सिद्धांत हमेशा राष्ट्रीय हित होना चाहिए।

     राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सशस्त्र बलों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत और विश्व स्तरीय हथियारों और गोला-बारूद के उच्चतम गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करना रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा की सर्वोपरि जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और राष्ट्रीय रक्षा के संगम पर रखती है। उन्होंने उनसे सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से उन्नत, युद्ध के लिए तैयार और बहु-क्षेत्रीय एकीकृत अभियानों में सक्षम बल में परिवर्तित करने के लिए नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।