जून 14, 2024 5:20 अपराह्न

printer

दो दिवसीय भारत-हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए क्रूज पर्यटन सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न

 

दो दिवसीय भारत-हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए क्रूज पर्यटन सम्मेलन आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बांग्लादेश, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मोज़ाम्बिक, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स और तंजानिया समेत आईओआरए के सदस्य देशों के अधिकारी तथा विशेषज्ञ शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में सभी हितधारकों को आईओआरए सदस्य देशों में क्रूज पर्यटन को विकसित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, नियामक मुद्दों, टिकाऊ पर्यटन, रोजगार सृजन, महिलाओं को शामिल करने और व्यापार के अवसरों पर चर्चा की गयी ।