जनवरी 14, 2026 9:02 अपराह्न

printer

दो दिवसीय दौरे पर पंजाब और राजस्थान जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु कल अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति जालंधर में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन वह जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडिया हनुमान महायज्ञ में भी शामिल होंगी।