कतर के दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने आज कतर के अबू समरा या सऊदी अरब के सलवा की ज़मीनी सीमा से भारत की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नागरिकों को सीमा पर जाने से पहले आवश्यक यात्रा दस्तावेज़ साथ रखने की सलाह दी गई है। इनमें एक वैध पासपोर्ट और सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी किया गया स्वीकृत पारगमन वीज़ा शामिल है। दूतावास ने यात्रियों से रियाद या दम्माम से भारत में अपने अंतिम गंतव्य तक की पुष्ट उड़ान टिकट साथ रखने का भी अनुरोध किया है। दूतावास ने कहा कि बस द्वारा या समूह में यात्रा करने वाले नागरिकों को अबू समरा सीमा पर गृह मंत्रालय के कार्यालय में आव्रजन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे के बीच सीमा पर पहुंचें ताकि सऊदी अधिकारियों के साथ अंतिम समय में समन्वय के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
News On AIR | मार्च 14, 2026 9:55 अपराह्न
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कतर-सऊदी ज़मीनी सीमा से यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए परामर्श जारी किया