पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर कतर के दोहा में 25 से 27 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी की तीन दिवसीय बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक अब अप्रैल में होने की उम्मीद है।
बैठक में आईसीसी बोर्ड के निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, समिति के सदस्यों और वरिष्ठ नेतृत्व के शामिल होने की उम्मीद थी। आईसीसी ने कतर को बैठक स्थल के रूप में इसलिए चुना था क्योंकि क्रिकेट के साथ कतर का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।