मार्च 6, 2026 7:08 पूर्वाह्न

printer

दोहा में भारतीय दूतावास आवश्‍यक सेवाओं के लिए 6 और 7 मार्च को खुला रहेगा

दोहा में भारतीय दूतावास, तत्‍काल पासपोर्ट नवीकरण सहित आवश्‍यक सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए आज और कल खुला रहेगा।

दूतावास ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चौबीसों घंटे की हेल्‍पलाइन सेवा उपलब्‍ध कराई गयी है। हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- +974 55647502 और +974 55362508 .

ई-मेल-cons.doha@mea.gov.in. से भी आवश्‍यक जानकारी ली जा सकती है।