कतर के दोहा में आज से होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में विश्व चैंपियन सम्राट राणा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा लेगी। टीम में सुरुचि सिंह और मनु भाकर जैसे शीर्ष निशानेबाज शामिल हैं। विश्व कप की 12 व्यक्तिगत ओलंपिक श्रेणियों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज के पुरस्कार के लिए मुकाबला करेंगे। भारत के लिए वर्ष 2025 शानदार रहा, जिसमें सम्राट राणा, ऐश्वर्या तोमर और एलावेनिल वलारिवन जैसे विश्व कप विजेता और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता शामिल थे। इस वर्ष पिस्टल में नौ, राइफल में पांच और शॉटगन में एक निशानेबाज ने फाइनल में प्रवेश किया।
Site Admin | दिसम्बर 4, 2025 12:38 अपराह्न
दोहा में आज से शुरू ISSF विश्व कप फाइनल; विश्व चैंपियन सम्राट राणा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भारतीय टीम तैयार