जून 28, 2025 5:14 अपराह्न

printer

दोनों पक्षों की ओर से जारी ड्रोन हमलों के बावजूद मास्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि दोनों पक्षों की ओर से जारी ड्रोन हमलों के बावजूद मास्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। कल बेलारूस की अपनी यात्रा के दौरान मिन्स्क में श्री पुतिन ने कहा कि अधिकारी संभावित बैठक के समय पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में युद्ध विराम की शर्तों के विषय में चर्चा होने की संभावना है।

    इससे पहले, इस्तांबुल में पिछले दौर की वार्ता बिना किसी प्रगति के समाप्त हो गई थी। वहीं यूक्रेन ने कहा है कि उसने रात भर में 363 रूसी ड्रोन और छह मिसाइलों को मार गिराया है। जबकि रूस ने कई क्षेत्रों में 39 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला