प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कनाडा सीईओ फोरम में कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं और साझा मूल्यों पर आधारित समाज हैं।
आज नई दिल्ली में आयोजित भारत-कनाडा सीईओ फोरम के दौरान श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र, विविधता और विकास दोनों देशों को स्वाभाविक साझेदार के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परिवर्तन के पीछे मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़े पैमाने पर निवेश और डिजिटल प्रौद्योगिकी की ताकत है। उन्होंने कहा कि यह निरंतर तेज रफ्तार से चल रही सुधार एक्सप्रेस का परिणाम है।
श्री मोदी ने कहा कि टी-20 क्रिकेट की तरह ही, त्वरित निर्णयों, निडर शॉट्स और मैच जिताने वाली साझेदारियों के साथ, भारत और कनाडा मिलकर भविष्य का निर्माण करेंगे।