मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 8, 2023 6:13 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस संपन्न

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस आज संपन्न हो गई। शनिवार को आरंभ हुई साइंस कांग्रेस के दूसरे और अंतिम दिन आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां विषय पर विशेषज्ञों ने गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने और विदेश ताकतों द्वारा अपने हितों के लिए निर्धारित एजेंडा फैलाने के लिए भी सोशल मीडिया को माध्यम बनाया जा रहा है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों के प्रसार, फैक्ट चेक इकाईयों की स्थापना, सोशल मीडिया ग्रुप पर लगातार पैनी नजर रखने पर जोर दिया गया। इससे पहले, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ पुलिस टेक एग्जीबिशन का भ्रमण किया। उन्होंने मेक इन इंडिया योजना के तहत उच्च व स्वदेशी तकनीक से निर्मित स्मार्ट वेपन्स व अन्य उपकरणों को पुलिस आधुनिकरण में सम्मिलित करने पर जोर दिया।