मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 29, 2024 6:30 अपराह्न

printer

देहरादून शहर में पलटन बाजार और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में जल्द ही पिंक टॉयलेट्स का निर्माण शुरू किया जाएगा

देहरादून शहर में पलटन बाजार और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में जल्द ही पिंक टॉयलेट्स का निर्माण शुरू किया जाएगा ताकि महिलाओं को सार्वजनिक शौचालयों में सुविधा और सुरक्षा मिल सके। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि कई स्थानों पर चिन्हित जगहों पर इन टॉयलेट्स का निर्माण जल्द शुरू होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों के टॉयलेट्स के लिए अलग-अलग रंग कोड निर्धारित किए जाएंगे, जिससे शौचालय पहचानने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जिन स्थानों पर पहले से शौचालय मौजूद हैं, उनकी मरम्मत और सुधार का कार्य भी जल्द किया जाएगा।