त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 97 वर्षीय वृद्ध महिला लीला देवी और उनकी पुत्री को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। महिला पिछले 25 वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष कर रही थीं। मामला जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच कर 3 जनवरी को अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को सील कर दिया। भूमि के असली मालिकों को न्याय दिलाने के के आदेश पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तेजी से कार्रवाई की और आखिरकार बुजुर्ग महिला को उनकी संपत्ति वापस दिलाई। वहीं, जिलाधिकारी ने अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश दिए और संबंधित विभागों से जवाब तलब किया कि इतने वर्षों तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
Site Admin | फ़रवरी 20, 2025 1:10 अपराह्न
देहरादून में 97 वर्ष की बुजुर्ग की भूमि प्रशासन ने कराई कब्जा मुक्त