पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के थानो में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह- स्पर्श हिमालय महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को अद्वितीय मंच प्रदान करेगा।
साथ ही प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में साहित्य और साहित्यकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न राज्य और देशों के साहित्यकार और लेखक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले रहे हैं।