देहरादून के थानों में स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से महोत्सव शुभारंभ किया।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीन दिवसीय महोत्सव प्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को अद्वितीय मंच प्रदान करेगा। साथ ही प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “पुस्तकें हमारा पोषण करती हैं। लेखकों की रचनाएं समाज को नई दिशा दिखाने के साथ ही सकारात्मक रूप से बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करती हैं।