मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 15, 2024 7:44 अपराह्न

printer

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक हुई

देहरादून के सुभाष नगर स्थित एक़ निजी विश्वविद्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी इस बैठक में शामिल होना प्रस्तावित है।
बैठक से पहले विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में लगाई गई प्रदर्शनी का उदघघाटन प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी दी गई है।
बैठक में एक हजार 350 से अधिक पदाधिकारी पहुँचे है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों कि रुपरेखा पर चर्चा की जाएगी।