फ़रवरी 14, 2026 7:35 अपराह्न

printer

देहरादून में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

देहरादून में आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर व्यापक चर्चा हुई। सरकार की कल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, संगठन महासचिव अजय कुमार और कोर कमेटी के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नड्डा ने देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को उपाधियां प्रदान कीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला