मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से देहरादून में आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान व पुस्तक मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भाषा के उत्थान और संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का कर्तव्य बनता है कि भाषा के संवर्द्धन के लिए कार्य कर रहे साहित्यकारों का सम्मान किया जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय भाषा और उत्तराखण्ड आंदोलन सहित देश को साहित्य के माध्यम से दिशा व दशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 18 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।