जनवरी 3, 2025 8:55 अपराह्न

printer

देहरादून जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को किया सीज

 

देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने आज रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को सीज कर दिया। गैस गोदाम लीज़ समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था। गौरतलब है कि जिलाधिकारी सविन बंसल के जनता दर्शन कार्यक्रम में गढीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से गैस गोदाम के संचालित होने और भूमि कब्जे की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने अवैध गैस गोदाम का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी जांच कराने के बाद आज यह कार्रवाई की गई।