जून 1, 2024 8:00 अपराह्न

printer

देहरादून के मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पर आज देश के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का शुभारंभ हुआ

देहरादून के मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पर आज देश के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए खगोल पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। ‘‘नक्षत्र सभा’’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राज्य में बहुआयामी पर्यटन के मद्देनजर अन्य संसाधनों का भी विकास कर रही है। श्री धामी ने कहा कि सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन के अलावा साहसिक पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, खगोल पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खगोल पर्यटन पर जोर देते हुए श्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य में विभिन्न स्थानों पर खगोल ग्राम स्थापित कर रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य में आने वाले सभी पर्यटक बेहतर अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला