मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 6:34 अपराह्न

printer

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र की शुरुआत हुई

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य विकासात्मक देरी और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है। इस सुविधा से शीघ्र चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले परिवारों और बच्चों को विशेष देखभाल और सहायता मिल सकेगी। महानिदेशक, चिकित्सा सेवाएं, सेना लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने आज देहरादून के सैन्य अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की उनके समर्पण और पेशेवर आचरण के लिए सराहना की।