मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2024 5:51 अपराह्न

printer

देहरादून-कर्णप्रयाग मार्ग पर  वाहनों की गतिसीमा की जाएगी तय

सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए देहरादून-कर्णप्रयाग मार्ग पर  वाहनों की गतिसीमा तय की जाएगी। सड़क यातायात शिक्षा संस्थान (आईआरटीई) फरीदाबाद ने सड़क का सर्वे कर परिवहन मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी है। अब इसी आधार पर प्रदेश की अन्य सड़कों पर भी गति सीमा तय की जाएगी। सड़क दुर्घटनओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन मुख्यालय ने आईआरटीई फरीदाबाद को ट्रायल के तौर पर सड़क के अध्ययन और गति सीमा तय करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। संस्थान के विशेषज्ञों ने ट्रैफिक दबाव, सड़क की चैड़ाई, ढलान, सुरक्षा उपायों, पूर्व के हादसों पर अध्ययन किया। अध्ययन के बाद देहरादून-कर्णप्रयाग मार्ग पर गति सीमा 25 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। दून से ऋषिकेश के बीच अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति सीमा रखी जा सकती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला