सरकार ने आज कहा है कि देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहा है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि सरकार हिंद महासागर में देश के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र सहित अन्य देशों के साथ भारत के संबंध स्वतंत्र हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि सरकार इस बात से अवगत है कि वैश्विक रणनीति के अंतर्गत चीन कई वर्षों से हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों में बंदरगाहों तथा अन्य अवसंरचना सुविधाओं का विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी प्रथम और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति तथा महासागर विज़न के अनुरूप भारत अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।
News On AIR | मार्च 13, 2026 6:39 अपराह्न
देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर: सरकार