दिसम्बर 2, 2025 10:21 अपराह्न

printer

देश में 811 लोगों पर एक चिकित्सक उपलब्ध: स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव

स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि एलोपैथिक और आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता के आधार पर देश में आठ सौ 11 लोगों पर अनुमानित एक चिकित्‍सक है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एक हजार लोगों पर एक चिकित्‍सक की सिफारिश करता है। राज्यसभा में लिखित उत्तर में उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में 13 लाख 86 हज़ार से अधिक पंजीकृत एलोपैथिक और 7 लाख 51 हज़ार से अधिक पंजीकृत आयुष  चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2014 से मेडिकल कॉलेजों की संख्या तीन सौ 87 से बढ़कर आठ सौ 18, स्नातक सीटें 51 हज़ार से बढ़कर एक लाख 28 हज़ार से अधिक तथा स्नातकोत्तर सीटें लगभग 31 हज़ार से बढ़कर 82 हज़ार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नर्सिंग परिषद के अनुसार इस वर्ष मार्च तक देश में लगभग 43 लाख नर्सिंग कर्मी पंजीकृत हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला