अगस्त 8, 2025 6:29 पूर्वाह्न

printer

देश में वैश्विक स्तर की सड़क और परिवहन अवसंरचना का निर्माण हो रहा है, जिससे यात्रा में लगने वाले समय में कमी आ रही है: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में वैश्विक स्तर की सड़क और परिवहन अवसंरचना का निर्माण हो रहा है, जिससे यात्रा में लगने वाले समय में कमी आ रही है। उन्‍होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। श्री गडकरी ने कल नई दिल्ली में आयोजित भारतीय निर्माण उपकरण निर्माता संघआई. सी. . एम. . के 75वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब निर्माण उपकरण उद्योग में जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है।

 

सड़क निर्माण की गुणवत्ता के बारे में श्री गडकरी ने कहा कि सरकार गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री गडकरी ने कहा कि सरकार देश में सड़क और परिवहन अवसंरचना में विश्व स्तरीय सुरक्षा उपायों और गुणवत्ता को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

 

इस अवसर पर श्री गडकरी ने डीजल की खपत कम करने और निर्माण गतिविधियों में पर्यावरण प्रदूषणकारी घटकों के विकल्प अपनाने का आग्रह किया।