देश में वित्त वर्ष 2023-24 में चार हजार से अधिक बच्चों को गोद लिया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में कुल 307 विशेष बच्चों को गोद लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में बाल देखभाल संस्थानों में 62 हजार 500 से अधिक बच्चे रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना के तहत सहायता दी जाती है।
Site Admin | मार्च 26, 2025 2:25 अपराह्न
देश में वित्त वर्ष 2023-24 में चार हजार से अधिक बच्चों को गोद लिया गया : राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर
