पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि सरकार देश में वन्यजीव पर्यावास के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एकीकृत वन्यजीव पर्यावास विकास योजना कार्यान्वित कर रही है। लोकसभा में आज एक प्रश्न के उत्तर में श्री यादव ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत केन्द्र मानव-वन्यजीव टकराव के प्रबंधन तथा वन्यजीव पर्यावास के संरक्षण के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 24 प्रजातियों को लुप्तप्राय सूची में शामिल किया गया है। सरकार उनके बचाव और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। श्री यादव ने सदन को बताया कि मानव-वन्यजीव टकराव को कम करने के लिए हाथी परियोजना के हिस्से के रूप में मानक संचालन प्रक्रिया-एसओपी को कार्यान्वित किया है। श्री यादव ने राज्यों से मानव-वन्यजीव टकराव को नियंत्रित करने के लिए इस प्रक्रिया को कार्यान्वित करने का आग्रह किया।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 1:15 अपराह्न
देश में वन्यजीव पर्यावास के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एकीकृत वन्यजीव पर्यावास विकास योजना कार्यान्वित कर रही है सरकार: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव