मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 25, 2024 7:57 अपराह्न

printer

देश में बन रही इंडिया गठबन्धन की सरकारः खड़गे

शिमला के रोहड़ू में खड़गे की चुनावी रैली, बीजेपी को लिया आड़े हाथों, कहा देश में बन रही इंडिया गठबन्धन की सरकार, भाजपा लोकतंत्र को कर रही कमजोर, जनता देगी एक जून को करारा जवाब।
शिमला के रोहडू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने  एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर निशाना साधा। खड़गे ने केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस ने वादे पूरे किए हैं लेकिन भाजपा ने जो 10 साल पहले जनता से वादे किए थे वह आज भी पूरे नहीं हुए हैं। देश में कांग्रेस ने संपत्तियां बनाई और भाजपा आज उन्हें बेचने और गिरवी रखने का काम कर रही है। कांग्रेस ने जो महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए को पांच न्याय गारंटी दी है उसे पूरा किया जायेगा। देश में सरकारें गिराने का भाजपा काम कर रही है और हिमाचल में भी कोशिश की गई लेकिन बीच में हिमालय आ गया और कामयाबी नहीं मिली। भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचारी कहते हैं और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर सरकार चला रहे हैं तो भ्रष्टाचारी कौन है कांग्रेस या भाजपा। हिमाचल प्रदेश की जनता पढ़ी लिखी है भाजपा के झूठे झांसों में नही आने वाली है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीट में कांग्रेस के प्रत्याशियों जनता अपना समर्थन देगी।