देश में पांचवें और झारखंड में कल हुए दूसरे चरण के चुनाव के लिए राज्य के तीन लोकसभा सीट- चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में शाम पांच बजे तक कुल तिरसठ दशमलव शून्य-नौ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में अरसठ दशमलव तीन-शून्य प्रतिशत मतदान हुआ। चतरा लोकसभा सीट के लिए कुल तिरसठ दशमलव शून्य-तीन प्रतिशत, हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए चौंसठ दशमलव पांच-एक प्रतिशत और कोडरमा लोकसभा सीट के लिए इकसठ दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत मतदान हुए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण, स्वच्छ और पारदर्शी मतदान संपन्न हुआ।
Site Admin | मई 21, 2024 7:11 अपराह्न
देश में पांचवें और झारखंड में कल हुए दूसरे चरण के चुनाव के लिए राज्य के तीन लोकसभा सीटों में शाम पांच बजे तक कुल 63.09 प्रतिशत मतदान
