भाजपा सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी संघ (ऑल इंडिया ट्रेडर्स कन्फेडरेशन) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार है। संसद के बाहर श्री खंडेलवाल ने कहा कि कन्फेडरेशन ने विभिन्न संगठनों को दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री खंडेलवाल ने सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।