अगस्त 9, 2025 8:17 पूर्वाह्न

printer

देश में टमाटर की खुदरा कीमतें स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही हैं: सरकार

सरकार ने कहा है कि देश में टमाटर की खुदरा कीमतें स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि टमाटर को लेकर न तो मांग-आपूर्ति में कोई असंतुलन है और न ही इसके उत्‍पादन में कमी आई है। उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के अंतिम सप्‍ताह से देश के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण टमाटर की कीमतें 85 रुपये किलो तक पहुंच गई थीं।
 
 
 
लेकिन, आजादपुर मंडी में टमाटर की लगातार उपलब्धता  के कारण अब इसकी खुदरा क़ीमतों में कमी आ रही है। मंत्रालय ने कहा कि चेन्‍नई और मुंबई जैसे बड़े शहरों में, टमाटर की कीमतों में इतनी वृद्धि नहीं रही है।