मार्च 6, 2026 7:36 पूर्वाह्न

printer

देश में घरेलू विमानन कंपनियों की 281 उड़ानें रद्द: नागर विमानन मंत्रालय

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कल घरेलू विमानन कंपनियों की कुल दो सौ 81 उड़ानें रद्द हुईं। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए चौबीस घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल एक हज़ार चार सौ 61 शिकायतों का निपटान किया गया है। यात्री, हेल्पलाइन नंबर 0 1 1-2 4 6 0 4 2 8 3 और 0 1 1-2 4 6 3 2 9 8 7 पर संपर्क कर सकते हैं।