गंगटोक देश में महिलाओं के लिए पांचवां सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। महिला आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और महिला सुरक्षा सूचकांक – नारी 2025 में गंगटोक को 70% से अधिक समग्र सुरक्षा स्कोर प्राप्त हुआ है। यह 65% के राष्ट्रीय मानक से ऊपर है।
नारी 2025 रिपोर्ट एक राष्ट्रव्यापी सुरक्षा सूचकांक है। 31 शहरों की 12,770 महिलाओं के बीच सर्वेक्षण के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें बुनियादी ढांचा, उत्पीड़न की घटनाओं और उनकी रिपोर्टिंग, कार्यस्थल पर सुरक्षा, अधिकारियों में विश्वास और दिन तथा रात्रिकालीन में सुरक्षा माहौल के आधार पर सुरक्षा का आकलन किया गया।
नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम दूसरे और ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर तीसरे स्थान पर रहे। मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल ने चौथा स्थान हासिल किया।