जनवरी 12, 2026 7:13 अपराह्न

printer

देश में खुदरा मुद्रास्फीति दर पिछले वर्ष दिसंबर में वार्षिक आधार पर बढ़कर 1.33% पर पहुंची

देश में खुदरा मुद्रास्फीति दर पिछले वर्ष दिसंबर में वार्षिक आधार पर बढ़कर एक दशमलव तीन-तीन प्रतिशत पर पहुंच गई जो इससे पिछले माह नवंबर में शून्‍य दशमलव सात-एक प्रतिशत थी। मुद्रास्फीति लगातार चौथे महीने भारतीय रिज़र्व बैंक के दायरे में न्यूनतम सीमा से नीचे रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति बढ़कर शून्‍य दशमलव सात-छह प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में दो दशमलव शून्‍य तीन प्रतिशत हो गई।
 
 
अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति दर में पिछले महीने दो दशमलव सात-एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो नवंबर में दर्ज तीन दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट से कम है। यह लगातार सातवें महीने शून्‍य से नीचे बनी रही। मंत्रालय के अनुसार दिसंबर 2025 के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि का मुख्य कारण व्यक्तिगत देखभाल और सामान, सब्जियां, मांस और मछली, अंडे, मसाले तथा दालें और इसके उत्पाद के दाम बढने के कारण हुई।