फ़रवरी 13, 2026 12:59 अपराह्न

printer

देश में कोडीन युक्त कफ सिरप के सेवन से किसी की मौत की कोई घटना सामने नहीं आई: स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा

स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा है कि देश में कोडीन युक्त कफ सिरप के सेवन से किसी की मौत की कोई घटना सामने नहीं आई है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान श्री नड्डा ने कहा कि जब भी किसी दवा से संबंधित मौत का मामला सामने आता है, सरकार तुरंत जांच का आदेश देती है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई दवा उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई जाती है, तो उसे तुरंत बाजार से वापस मंगा लिया जाता है। श्री नड्डा ने कहा कि दवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुस्थापित नियामक प्रक्रिया लागू है, जिसका सरकार सख्ती से पालन कर रही है।