मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 1, 2025 8:33 पूर्वाह्न

printer

देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की वृद्धि, 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई

देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि वर्ष 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कल वर्ष 2024 के लिए गतिशील भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण का मूल्यांकन 446 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक किया गया है।

 

 

सभी उपयोगों के लिए वार्षिक भूजल निकासी 245 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भूजल के सौ प्रतिशत नमूने सिंचाई के लिए उत्कृष्ट श्रेणी में हैं। यह मूल्यांकन केंद्रीय भूजल बोर्ड तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

 

मंत्रालय ने कहा कि ब्लॉक, मंडल और तालुकों में कुल 6 हजार 746 मूल्यांकन इकाइयों में से 73 प्रतिशत से अधिक मूल्यांकन इकाइयों को सुरक्षित और लगभग तीन प्रतिशत मूल्यांकन इकाइयों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला