देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज वर्ष 2024 के लिए भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की।
इस रिपोर्ट के अनुसार कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण का मूल्यांकन 446 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक किया गया है।