अक्टूबर 18, 2025 10:19 अपराह्न

printer

देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है धनतेरस का त्यौहार

आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार कई त्योहारों की श्रृंखला की शुरुआत का प्रतीक है, इनमें नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दिवाली या काली चौदस भी कहा जाता है, मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं।