मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 7:52 अपराह्न

printer

देश के सैनिक, सीमाओं के प्रहरी होने के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षक भी हैः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देश के सैनिक, सीमाओं के प्रहरी होने के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षक भी है। देहरादून के गढ़ी कैंट में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित संवाद कार्यøम में श्री धामी ने कहा कि राज्य के सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार विभिन्न सुविधांए उपलब्ध करा रही है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान की सफलता में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने मसूरी में सैनिक विश्राम गृह बनाये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि देहरादून में गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया।  
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी और वीरता पदक पुरस्कार की एकमुश्त अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।