मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 11, 2024 8:10 अपराह्न

printer

देश के साथ प्रदेशभर में भी शनिवार को दशहरा पर्व उत्साह और परम्परा अनुसार मनाया जाएगा

देश के साथ प्रदेशभर में भी कल दशहरा पर्व उत्साह और परम्परा अनुसार मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन होगा। इसके पहले दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम प्रारंभ होगा। राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव शनिवार को महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि डॉ. यादव देवी अहिल्या बाई होल्कर की

 

300वीं जयंती पर राजगादी पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां श्रीमद् भागवत मॉ रेवा गौशाला में गौ पूजन करेंगे। इस अवसर पर वे खरगोन जिले के 83 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। प्रदेश के सभी मंत्री अपने जिलो में भी शस्त्र पूजन करेंगे।

 

वहीं सतना जिले के कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। रतलाम में सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति को समृद्ध करते हैं।